Saturday, October 12, 2019

Healthy Life...

लाइफ में खुशियां कैसे आएँगी और वो भी सुख भरी ? इसके लिए क्या करना होगा या क्या हम कर सकते है कि हमारे लाइफ में जब ख़ुशी आये तो हम पुरे दिल से उसे स्वीकार करें और उसे जियें।  ये पॉसिबल तब होगा जब हमारी उस ख़ुशी से किसीको कोई तकलीफ न पहुंची हो हमारी उस ख़ुशी की वजह किसीके आँशु ना हों ऐसी ख़ुशी किसीको अच्छी नहीं लगनी चाइये।  अभी कुछ दिन पहले दैनिक भास्कर में एक आर्टिकल आया था कि कोशिश कीजिये कि इस वीक हमारे आसपास कोई भुखा न रहे।  मतलब जो खाना  हम लोग बर्बाद करते हैं उसी खाने के लिए लोग तरस जाते है।  हम उन लोगो की हेल्प कर सकते हैं जिनको एक वक्त का  खाना भी नशीब नहीं होता।  तो कहा ढूंढे ऐसे लोगो को....... ? आपको तलाश करने की जरुरत नहीं है आप एक काम कीजिये जब भी सवेरे आप घर से निकले अपने काम के लिए, तो साथ में अलग से दो रोटियां या चावल सब्जी कुछ भी जो पॉसिबल हो वो रख ले और रास्ते में आपको जो भूखा नजर आये उसे दे दीजिये। वो आपको दिल से धन्यवाद करेगा और आपको अंदर से शुकुन मिलेगा।  और इस काम को आप रेगुलर आदत में लाइए।  देने में जो सुख है न वो लाजवाब हैदोस्तों यकीं ना आये तो आजमा के देख लीजिएगा ।  वो  दिल से दुआ देते हैं न तो लगता है जीवन सफल हो गया।  तो ऐसे छोटे छोटे काम करके आपको बड़ी खुशी  मिल सकती है।  

No comments:

Post a Comment

Emergency Fund Kya Hota Hai? Emergency Fund Kaise Banayein Step-by-Step (2026 Guide)

  👋 Introduction Life me kab emergency aa jaye — koi nahi jaanta. Kabhi: Medical emergency Job loss Sudden travel Family expense...