Monday, June 29, 2020

TRUE RELATIONSHIP

              सच्चा रिश्ता क्या है ....... ?
आजकल सच्चे रिश्ते मिलना मुश्किल है मैं तो कहूँगी कि माँ बाप से जो रिश्ता है वो सच्चा है बाकि सब मतलब के रिश्ते हैं।  अब सवाल ये उठता है कि क्या सब रिश्ते ऐसे मतलब के होते हैं...... ? मेरा जवाब है बिल्कुल नही बहुत लोगों के भाई बहन बहुत प्यारे होते हैं तो कुछ लोगों के दोस्त बहुत अच्छे और सच्चे होते हैं।  
                           एक सच्चे रिश्ते को पहचानने का सबसे अच्छा मौका अपना बुरा वक्त होता है। आपके बुरे वक्त में जो आपकी हिम्मत बनके खड़ा रह गया उस रिश्ते को कभी खोना नहीं चाहिए। 
                           अब सबसे बड़ी बात ये आती है कि क्या रिश्ता सिर्फ सामने वाला आपसे निभाएगा.....? बिल्कुल भी नहीं दोस्तों क्यूंकि रिश्ते दोनों तरफ से निभाए जाते हैं तभी तो वो मजबूत बनते हैं।  
                           आजकल के बिजी सेडुल में हम वक्त नहीं निकल पाते लेकिन अब से अपनी हैबिट चेंज कर दीजिये। जितना वक्त आप अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स में ख़राब करते हैं उसमे किसी अपने से बात कर लीजिये यकीं मानिये बहुत अच्छा फील होगा। 
                           जीवन ऐसा हो गया है कि जिन्दा इन्सान कि कोई वैल्यू नहीं है जब इन्सान मर जाता है तो सब याद करते हैं इसलिए आप ऐसे मत बनिए हर रिश्ते की क़द्र कीजिये अपनों को संभालकर रखिये यार क्यूंकि जब कोई अपना चला जाता है तो बहुत तकलीफ होती है। 

Monday, June 8, 2020

Feelings Of Daughter......

बेटी का अपनी माँ के लिए मेसेज.........

तू हमेशा खुश रहा कर , मैं तो ठीक हूँ मेरे हाल में।
पर जितना प्यार तू किया करती हैं न माँ, उतना कोई न करता ससुराल में। 
जो भी चीज अच्छी लगा करती वो हमेशा बना बना के खिला देती।
तूने खाना बनाना तो सीखा दिया माँ, पर तेरे बिना खाना, खाना तो सीखा देती।
मानती हूँ मैं तुझे परेशान किया करती थी, पर इतनी बुरी तो नहीं हूँ न माँ। 
तेरे पास थी तो चुप करा देती थी तू, यहाँ तो छुप छुप के पड़ता है रोना माँ।
किससे करूँ ये मन की बात , कोई गले लगाने वाला भी तो हो। 
रूठूँ  भी तो किससे रूठूँ , कोई मनाने वाला भी तो हो।
पर कमजोर नहीं हूँ माँ मैं , बस तेरी यादों को लपेटी हूँ।
चल छोड़ इन बातो को तू हस के दिखा , क्यूंकि मैं तेरी लाड़ली बेटी हूँ। 
मैं तेरी लाड़ली बेटी हूँ,,   ........ 

                                             I MISS YOU MAA

Monday, March 2, 2020

बेस्ट मोटिवेशन पावर हमारे अंदर है....

ओरिजिनल मोटिवेशन

हम खुद को मोटीवेट करने के लिए कितने सारे वीडियोस देखते हैं,  और कितनी स्पीच सुनते हैं।ये सब देखकर और सुनकर हम तुरंत मोटीवेट भी हो जाते हैं अंदर एक आग लग जाती है लगता है अब हम वो सब कर लेंगे जो सोचते हैं जो चाहते हैं लेकिन क्या होता है कुछ दिन या कुछ घंटो में ही कोई न कोई हमारे कॉन्फिडेंस को तोड़ देता है और हम  डिमोटिवेट हो जाते हैं ,, तो फिर इतना टाइम ख़राब करने से क्या फायदा हुआ...  कुछ नहीं ? 

                तो क्या करें,,, ? पहले तो खुद को पहचानें कि हम क्या कर सकते हैं हमारा इंटरेस्ट किस काम में है,, और जब इंटरेस्ट का काम करने लग जाओ और उसमे सक्सेस मिलती रहे तो हमें कोई डिमोटिवेट नहीं कर सकता। क्यूंकि जितने अच्छे हम खुद को मोटीवेट करते हैं उतने अच्छे से हमें कोई मोटीवेट नहीं कर सकता और वो भी हमेशा के लिए।  
                                      वो कहते हैं न .........कि
                                        खुद कर बुलंद इतना कि,,,,,
                 खुदा बन्दे से खुद आकर पूछे की बता तेरी रज़ा क्या है.... ???
                      
               तो जिस काम में मन लगे वो कीजिये दुनिया को भूल जाइये क्यूंकि आप सब तो जानते ही हैं कि..... 
                                   कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। 
                                   बेकार की इन बातों में कहीं बीत न जाये रैना।
 

Saturday, October 12, 2019

Healthy Life...

लाइफ में खुशियां कैसे आएँगी और वो भी सुख भरी ? इसके लिए क्या करना होगा या क्या हम कर सकते है कि हमारे लाइफ में जब ख़ुशी आये तो हम पुरे दिल से उसे स्वीकार करें और उसे जियें।  ये पॉसिबल तब होगा जब हमारी उस ख़ुशी से किसीको कोई तकलीफ न पहुंची हो हमारी उस ख़ुशी की वजह किसीके आँशु ना हों ऐसी ख़ुशी किसीको अच्छी नहीं लगनी चाइये।  अभी कुछ दिन पहले दैनिक भास्कर में एक आर्टिकल आया था कि कोशिश कीजिये कि इस वीक हमारे आसपास कोई भुखा न रहे।  मतलब जो खाना  हम लोग बर्बाद करते हैं उसी खाने के लिए लोग तरस जाते है।  हम उन लोगो की हेल्प कर सकते हैं जिनको एक वक्त का  खाना भी नशीब नहीं होता।  तो कहा ढूंढे ऐसे लोगो को....... ? आपको तलाश करने की जरुरत नहीं है आप एक काम कीजिये जब भी सवेरे आप घर से निकले अपने काम के लिए, तो साथ में अलग से दो रोटियां या चावल सब्जी कुछ भी जो पॉसिबल हो वो रख ले और रास्ते में आपको जो भूखा नजर आये उसे दे दीजिये। वो आपको दिल से धन्यवाद करेगा और आपको अंदर से शुकुन मिलेगा।  और इस काम को आप रेगुलर आदत में लाइए।  देने में जो सुख है न वो लाजवाब हैदोस्तों यकीं ना आये तो आजमा के देख लीजिएगा ।  वो  दिल से दुआ देते हैं न तो लगता है जीवन सफल हो गया।  तो ऐसे छोटे छोटे काम करके आपको बड़ी खुशी  मिल सकती है।  

Saturday, October 5, 2019

strangers......

My Experience.....

 एक बार की बात है मैं अपनी फ्रेंड को एग्जाम दिलाने लेकर गयी थी। उन दिनों  मैं भोपाल में थी। बारिश बहुत तेज हो यही थी ,और उसी दिन मेरे जीजाजी भी भोपाल आये थे उनसे भी मिलना था।  तो  फ्रेंड को एग्जाम सेंटर पहुंचा दी उसके बाद वहां से पैदल आ रही थी।  क्यूंकि वो कॉलेज बहुत दूर था अंदर में न तो ऑटो आती थी न कोई और साधन था।  मेरे खयाल से डेढ़ से दो किलोमीटर की दुरी होनी चाइये। कुछ दूर पैदल चलने के बाद उसी कॉलेज की फैकल्टी ने मुझे लिफ्ट दी मैं मेन रोड पहुंची और बस स्टॉप पर खड़ी थी बस का वेट कर रही थी तभी एक बाइक मेरे पास आकर रुकी कोई लड़का था।  मुझसे पूछा मैं सामने तक जा रहा हूँ चलोगी क्या ? कुछ देर सोचने के बाद मैंने हाँ कर दी और उसके साथ बैठी ,रस्ते में उससे काफी बातें हुयी।  उसने बताया कि वो भोपाल की जानी मानी कंपनी 'भेल' में जॉब करता है। काफी इंटरेस्टिंग बंदा था। उसने मुझे वहां तक छोड़ा जहाँ मेरे जीजाजी  से मिलने जाना था।  उस इन्शान का चेहरा मैंने नहीं देखा क्यूंकि उसने हेलमेट पहन रखा था. लेकिन वो मुझे हमेशा याद रहेगा।  कुछ अजनबी ऐसे होते हैं जिनको हम  जानते नहीं , पहचानते नहीं फिर भी हमेशा याद रहते हैं वो उनमे से था। ........ आज कल  की दुनियां में ऐसे अच्छे अजनबी भी होते है.......

Monday, September 30, 2019

SECRET OF HAPPY LIFE

लाइफ में खुश रहने के कुछ टिप्स :-

मेरे हिसाब से जब भी गुस्सा आये थोड़ा सा हंस लीजिये आधी प्रॉब्लम तो ऐसे ही दूर हो जाएगी मेरा आजमाया हुआ नुश्खा है आप लोग पे भी काम करेगा।जब भी कोई कुछ बकवास करे उसका जवाब हंसकर और प्यार से दीजिये, देख लीजियेगा वो आपसे हार मान जायेगा।  हर केस में ये चीज काम नहीं आती आप समझ गए होंगे 😆😆

जीवन का कोई भरोसा नहीं है दोस्तों इसलिए खुश रहो, अपना ख्याल रखो और हल्के फुल्के जिओ ज्यादा टेंशन से कुछ नहीं होता उल्टा हाइपर टेंशन की बीमारी हो जाती है।  

 

Friday, July 26, 2019

BEROJGARI.......

मैं एक हाउस वाइफ के साथ साथ एक बेरोजगार महिला भी हूँ।  मेरे सास ससुर ये सोचे थे कि पढ़ी लिखी लड़की मांगेंगे तो दोनों मिलकर पैसे कमाएंगे तो जीवन आसान हो जायेगा लेकिन मुश्किल तो कम होने के बजाय और बढ़ गयी मेरे पति भी अच्छी जॉब की तलाश में हैं और मैं भी। क्या करें समझ नहीं आता अब तो घर वाले भी ताने देने लगें हैं इतना पढ़े लिखे होने के बाद घर पर पड़े रहते हो लेकिन करें भी तो क्या करें ??? प्राइवेट सेक्टर्स में पेमेंट और सिक्योरिटी की टेंशन है फिर भी वहां भी जॉब नहीं है और गोवेर्मेंट का तो पूछना ही क्या हाल बेहाल है इतना कॉम्पिटिशन है समझ नहीं आता इतने बेरोजगार युआ आखिर करेंगे क्या। मैं भी कबसे तयारी कर रही हूँ लेकिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि सिलेक्शन हो नहीं पाता। हर बार हाथ आती है तो सिर्फ निराशा और कुछ नहीं। फिर भी कोशीश जारी है क्यूंकि मोटिवेशन मिलता है कि कोशिश करने वालों की कभि हार नहीं होती।  अब तो यही सोचकर मेहनत करते हाँ कि बच्चो के आते तक तो जॉब लगा ही लेंगे।

Friday, June 14, 2019

KHUD SE KHUD KA RISTA

 खुद से खुद का रिश्ता   

1. "सबसे पहले तो खुद के लिए वक्त निकालिये खुद के लिए वक्त निकालना खुद के ऊपर थोड़ा ध्यान देना खुद से बाते  करना खुद की बाते  सुनना बहुत जरुरी होता है इसे मतलबी इंसान नई समझना चाहिये क्योंकी ये बहुत जरुरी है जब तक आप खुद के ऊपर ध्यान नहीं दोगे खुद खुश नहीं रहोगे तो दुसरो को कैसे खुश रख पाओगे।"

 

 

2. "हमेशा एक बड़ा इन्शान बनने के लिए मत जिओ हमेशा एक अच्छा इंसान बनने का सोचो क्योंकि अच्छे इंशानो की जरुरत हर किसी को है इस दुनिया को भी और भगवान् को भी खुद में सुधार लाइए आपको देख कर कोई तो बदलेगा और उसे देखकर और कोई..... 😐"

LIFE CHANGING THOUGHTS

LIFE CHANGING THOUGHTS 


"जितने के लिए जिद्द बहुत जरुरी है...
जैसे  दसरथ माँझी जी ने 55 किमी की पहाड़ खोदकर २२ साल में 
पूरा रास्ता बना दिया।"

 

"पहचान से मिला हुआ काम कुछ ही दिन चलता है लेकिन ,
लेकिन काम से मिली पहचान हमेशा बनी रहती है। "

"इन्सान भूल और गलतियों का पिटारा है, हर इन्सान गलती करता है लेकिन सही इन्सान वो जो अपनी गलतियों से सीख ले, जो इन्सान गलति नहीं करता इसका मतलब उसने कभीकुवह नया ट्राय  ही नही किया।"

 

"सपने वो नहीं होते जो हम सोते वक्त देखते है. 
सपने वो होते है जो हमे सोने नहीं देते . "
 

Tuesday, June 11, 2019

Possitive thought

                                                          If The

 

 

 

Plan Is Not Work

Change The Plan...
Not Goal...

Apne Portfolio Kaise Track Karein? (Tools & Apps to Manage Investments)

  📊 Apne Portfolio Kaise Track Karein? (Tools & Apps to Manage Investments) 📌 भूमिका: Aaj ke digital zamane me jab har koi mutual fu...